भिन्नता

 

भिन्नता

 

सरण राइ 


"परिवार नियोजन किए बिना आप लोगों ने इतने बच्चे पैदा कर लिए, इसलिए आप गरीब हैं!" 

"नहीं। हम गरीब बाप के बच्चे हैं और गरीबों के लिए काम करने वाली सरकार, नेता और दल नहीं होने की वजह से हम गरीब हो रहे हैं।" गरीब का जवाब होता है। पत्रकार संतुष्ट नहीं होता। गरीब पत्रकार से ज्यादा जानकार?

 "महाभूकंप और भारतीय नाकाबंदी से गरीबी और बढ़ रही है।" 

"नहीं, भ्रष्ट और कामचोर सरकार और सरकार में बैठे नेताओं के 'दिन दूनी रात चौगुनी' कमाने की वजह से गरीबी और बढ़ रही है।" प

त्रकार चकित हो जाता है। गरीब भी नेताओं की तरह बातें करने में माहिर हैं, लेकिन ये नेता क्यों नहीं बने? अगर ये नेता होते तो गरीब कहां रहते? 

ये भी अमीर हो जाते। नेता और गरीब का अंतर यही है कि 'नेता गरीब नहीं रहते और नेताओं की वजह से गरीब अमीर नहीं हो पाते।'

Comments

Popular posts from this blog

मुकुट

आसान

अंशभाग